24 मार्च 2013 - 19:30

एक प्रमुख जर्मन पत्रिका ने उल्लेख किया है कि एक्स क़ैदी नामक ऑस्ट्रेलियाई-इस्राईली जासूस ने अपने मरने से पहले लेबनान के प्रतिरोधी संगठन हिज़्बुल्लाह को गोपनीय सूचनाएं पहुंचाई थीं....

एक प्रमुख जर्मन पत्रिका ने उल्लेख किया है कि एक्स क़ैदी नामक ऑस्ट्रेलियाई-इस्राईली जासूस ने अपने मरने से पहले लेबनान के प्रतिरोधी संगठन हिज़्बुल्लाह को गोपनीय सूचनाएं पहुंचाई थीं।

साप्ताहिक समाचार पत्रिका डश्पीगल ने रविवार को एक रिपोर्ट में कहा है कि बिन ज़िजीयर ने कि जो वर्ष 2010 में तेल अवीव की कड़े सुरक्षा प्रबंध वाली एक जेल में मुर्दा पाए गए थे, हिज़्बुल्लाह को इस्राईल के लिए जासूसी करने वाले लेबनानी नागरिकों के बारे में जानकारी दी थी।

रिपोर्ट के अनुसार, मई 2009 में इस्राईल के लिए जासूसी करने के आरोप में लेबनानी नागरिक ज़ियाद अल-होमसी और मुस्तफ़ा अली अवादेह को इसी जानकारी के लीक होने के बाद गिरफ्तार किया गया था।

2010 में तेल अवीव की जेल में मुर्दा पाये जाने वाले क़ैदी एक्स की पहचान 12 फ़रवरी को ऑस्ट्रेलियाई पत्रकार ट्रवोर बोरमैन्न ने सार्वजनिक की थी।